Home > Uncategorized > A poem by mom :) – about National GIRL CHILD DAY

A poem by mom :) – about National GIRL CHILD DAY

As India is observing the NATIONAL GIRL CHILD DAY today,

here’s a poem written by my buddy, my creator,  my Guru - my mom :)

Hope this sows some seeds for thoughts in some minds. Bless you all.

Mom with a cute little girl from Nanha Ahsaas, a school for the under-privileged

 

—————————————————–

“कन्या भविष्य की जननी है, कन्या को जन्म लेने दो.”

कन्या – नवजीवन का आधार
ठहर सा गया है, जीवन का सहज स्वाभाविक विस्तार.
है दमित और उपेक्षित, क्यों जननी – नवजीवन का आधार .
जीने दो इन्हें जीने दो, जीवन की बगिया को महकने दो.
कोपलों को ज़रा फूटने दो, ज़रा इन्हें भी खिलने और निखरने दो.
खिलने से पहले ही न रौंदो इन्हें, नव-चेतना की नीव हैं ये, इन्हें भी ज़रा पनपने तो दो.
जड़ों को काट कर फूलों को न बचा पाओगे,
अज्ञान-वश, ये कैसा कदम उठा रहे हो?
ये कैसी मनमानी?
प्रकृति के सहज बहाव को रोक कर, कब तक कहाँ तक चल पाओगे?
प्रकृति के पालने में पलती-बढती, किशोरावस्था की दहलीज़ पर दस्तक देती वह.
कुरीतियों, कुपोषण, अज्ञान, अंधविश्वासों से भ्रमित,
आशंकाओं से घिरी, सहमती, ठिठकती वह.
धुंधली आँखों से कहीं खोजती अपने अस्तित्व को वह.
है घर का केंद्र नारी, परिधि पर है परिवार.
गर केंद्र है दीन-हीन, थका-हारा और उदास,
हैं अपरिचित से ये शब्द, प्रगति और प्रकाश.
है नारी जहाँ शांत, आनंदित और प्रफुल्लित,
नित-नयी उमंगें, हर तरफ फैला है मधुर सुवास.
तब ही होगा जीवन एक उत्सव उल्लास.
और होगा तभी समाज का एक संतुलित विकास.
केवल रिश्तों से नहीं पहचान मेरी, है मेरा भी स्वतन्त्र व्यक्तित्व.
जाग चुकी हूँ मैं! करती हूँ घोषणा!
संपत्ति नहीं मैं- है मेरा भी एक स्वतन्त्र अस्तित्व.
“आशा है के हर कन्या को अपने शारीरिक एवं मानसिक विकास हेतु उचित शिक्षा एवं वातावरण मिल सके.”
——
Just in case the Hindi font doesn’t work here, including the same poem in the form of an image file below.

poem for "National Girl Child Day" : by SHASHI

Advertisement
Categories: Uncategorized
  1. January 24, 2012 at 6:27 am | #1

    Reblogged this on Aditya Pathak's Blog.

  2. Neena
    January 24, 2012 at 7:30 am | #2

    Awesome composition..

  3. Meetu
    January 24, 2012 at 9:45 am | #4

    Bahut achche shabdo me vyakhya ki hai…

  4. January 25, 2012 at 4:29 pm | #6

    beautiful and meaningful words….great thoughts!!:)…warm regards

    • January 26, 2012 at 5:50 am | #7

      Thanks Madhusudan :) Will convey to the poetess :) Best wishes !!

  1. No trackbacks yet.

Leave a Reply

Fill in your details below or click an icon to log in:

WordPress.com Logo

You are commenting using your WordPress.com account. Log Out / Change )

Twitter picture

You are commenting using your Twitter account. Log Out / Change )

Facebook photo

You are commenting using your Facebook account. Log Out / Change )

Connecting to %s

Follow

Get every new post delivered to your Inbox.